Jaunpur News: साथी की माता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: साथी की माता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी की माता रोशन जहां (65) का रविवार प्रातः लगभग 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। इस दुःखद समाचार के फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इसी को लेकर शाहगंज में शोकसभा हुई जिसकी अध्यक्षता जौनपुर पत्रकार संघ शाहगंज इकाई के अध्यक्ष अखलाक खान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माता का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है और उसका चले जाना अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव, विवेक श्रीवास्तव, यूसुफ खान, फहीम अहमद, राकेश शर्मा, उमेश सिंह, मोनू श्रीवास्तव, इकरार खान, फहद खान, डॉ. रईस खान, अंकित सिंह एडवोकेट, मोती लाल सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!