Jaunpur News: 5वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को दी गयी श्रद्धांजलि

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: 5वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को दी गयी श्रद्धांजलि

खेतासराय, जौनपुर। पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव की 5वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कस्बा के मीडिया कार्यालय पर शोकसभा हुई जहां बताया गया कि 18 मार्च को कोरोना संक्रमण से उनका निधन हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार अजीम सिद्दीकी ने किया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

इस मौके पर अजीम सिद्दीकी ने दिवंगत रिंकू श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक और समर्पित पत्रकार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कलम भले थम गई हो लेकिन उनका योगदान और पहचान हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने पत्रकारिता में जनसरोकारों को प्राथमिकता दी और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ने कहा कि स्व. श्रीवास्तव हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका सहयोग और अपनापन साथियों के बीच सदैव याद किया जाएगा।

उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए नम आंखों से उन्हें याद किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव, विवेक श्रीवास्तव, यूसुफ खान, श्यामचंद्र यादव, फहीम अहमद, उमेश सिंह, राकेश शर्मा, हाजी जियाउद्दीन, सुरेश कुमार, मोनू श्रीवास्तव, भानु सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद बरनवाल ने किया।


ads

ads

ads

ads

adsads

ads

ads

ads

ads

ads


 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!