jaunpur news: स्वर्णकार समाज को जनसंख्या के हिसाब से मिले राजनैतिक भागीदारी: विनीत सेठ

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news:  स्वर्णकार समाज को जनसंख्या के हिसाब से मिले राजनैतिक भागीदारी: विनीत सेठ


लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

प्रदेश भर से हजारों की संख्या में जुटे स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि

मुख्य मांग: स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन, आईपीसी की धारा 411/412 का दुरूपयोग न हो


आरएल पाण्डेय/शुभांशू जायसवाल

लखनऊ/जौनपुर। स्वर्णकार समाज द्वारा लखनऊ में स्वर्णकार समागम सम्मेलन का आयोजन रवींद्रालय में हुआ जहां उत्तर प्रदेश से सभी जिलों से स्वर्णकार समाज के लोगो ने हिस्सा लिया। उसी क्रम में जौनपुर से विनीत सेठ और अजीत सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में दर्जनों गाड़ियां से लखनऊ पहुँचकर सम्मेलन में भागीदारी किया।

jaunpur news:  स्वर्णकार समाज को जनसंख्या के हिसाब से मिले राजनैतिक भागीदारी: विनीत सेठ


सम्मेलन में प्रदेश भर से आये वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन हो और आईपीसी की धारा 411/412 का दुरुपयोग न हो। इसी क्रम में विनीत सेठ ने कहा कि अब स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआ मजदूर नहीं है। समाज अब जाग चुका है। हमें भी जनसंख्या के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी चाहिये। अब हम किसी भी राजनैतिक पार्टी के पिछलग्गू बनकर काम नही करेंगे।

अजीत सोनी ने आयोजक मण्डल सत्य नारायण सेठ, नीरज वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, श्याम सुन्दर वर्मा पूर्व चैयरमैन, कुंदन वर्मा सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब भविष्य में इससे भी बड़ा सम्मेलमन कराये। सम्मेलन का संचालन उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुषमा सोनी ने किया।

सम्मेलन में जौनपुर से जाने वालों में मुन्ना लाल सेठ, ओम प्रकाश सोनी, सचिन सोनी, मदन सोनी, नोखे लाल सेठ, संतोष सोनी, आलोक सेठ, भोले सेठ, जिलाजीत सेठ, सुभाष गर्ग, देवी लाल सोनी, अजय सेठ, राजेश सोनी, राम अवतार सोनी, सुजीत वर्मा, साहिल सेठ, अनुराग वर्मा, सचिन सेठ, श्रीप्रकाश वर्मा, संदीप सोनी, संजय वर्मा, अनिल सोनी, धीरज सोनी, अमर जौहरी, भरत सेठ, रवि सोनी आदि प्रमुख रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!