jaunpur news: शाहगंज में 14 को धूमधाम से मनेगी डा. अम्बेडकर जयन्ती

Aap Ki Ummid
follow us


तेजस टूडे सं.

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर 14 अप्रैल दिन मंगलवार को नगर में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। नव प्रभात डॉ. भीम राव अंबेडकर सेवा समिति अंबेडकरनगर शाहगंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया है। यह आयोजन तहसील मैदान शाहगंज में होगा। आयोजकों ने सभी धर्म बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील किया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!