jaunpur news: रामपुर में मनायी गयी बाबा साहब की 135वीं जयन्ती

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: रामपुर में मनायी गयी बाबा साहब की 135वीं जयन्ती


तेजस टूडे सं.

अतुल जायसवाल

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। डीजे, झांकियां और बाबा साहब के विचारों के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। समाज के हर वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहब के बतायये मार्ग पर चलने के संकल्प लिया। इस अवसर पर रेखा पांडेय, भोरिक सोनकर, बसपा नेता अरविंद गौतम, छेदी जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया जहां नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल और भाजपा नेता रमेश दुबे ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के विचारों को अपने और समाज में समानता व जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!