jaunpur news: कम्पोजिट विद्यालय आलमगंज में अम्बेडकर जयंती पर हुये कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us


बच्चों को कॉपी-पेन देकर किया गया सम्मानित

तेजस टूडे सं.

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय आलमगंज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम किया गया जहां छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व समरजीत ने किया जहां सभी अध्यापकों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व और समाज में समानता के लिये किये कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं जिसमें बच्चों ने भाषण, कविता और गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु कॉपी, पेन एवं चार रसोइयों को मिठाइयां वितरित कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार ने बच्चों को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के माहौल में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तिवारी वरिष्ठ अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम, सहायक अध्यापक समरजीत, धर्म सिंह यादव, दिलीप प्रजापति, दीपक पटेल, शिक्षामित्र अरविंद यादव, आंगनबाड़ी की सभी कार्यकर्ती, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!