- एक बार पुनः संत कबीर एजुकेशन एकेडमी के बच्चे ने 90% के ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का जलवा रखा कायम
चन्दौली। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें जिले के संत कबीर एजुकेशन एकेडमी के छात्र प्रांजल जायसवाल ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया। प्रांजल की इस उपलब्धि से परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बातचीत के दौरान प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह परिणाम संभव हो सका। प्रांजल की प्रारंभिक शिक्षा भी इसी विद्यालय से हुई है, जिससे उनकी मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार हुई। इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।
.jpg)
