शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शिव चर्चा, पूजन, प्रसाद वितरण तथा रात्रि भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंबेडकर मूर्ति के बगल खुटहन रोड शाहगंज पर संपन्न हुआ जहां बड़ी संख्या में लोगों के शामिल हुये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू जायसवाल ने किया जबकि सचिव के रूप में अराधना अग्रवाल अपनी भूमिका निभा रही हैं। कोषाध्यक्ष नेहा अग्रहरी एवं कार्यक्रम संयोजक सीमा अग्रहरी का आयोजन में सक्रिय रूप से सहयोग रहा। इसके अलावा गाइडिंग लायन एंड जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी का भी विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहता है। लायंस क्लब के इस आयोजन को सभी लायंस क्लब की सदस्यों में उत्साह का माहौल बना रहा और इसे धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।
इस अवसर पर कुसुम आर्या, बुलबुल अग्रहरि, सुनीता अग्रवाल, रीता सोनी, नूपुर अग्रहरि, रंजना सेठ, रानी अग्रहरि, ज्योति गुप्ता, अग्रहरि समाज की महिला अध्यक्ष संगीता अग्रहरि, प्रीति गुरदयाल अग्रहरि, मीनल सेठ, अमिता गुप्ता, खुशबू अग्रहरि, नैन्सी गुप्ता, बिट्टू किन्नर, किरण द्विवेदी, अंशुबला सेठ, मंजू अग्रहरि, सुनीता अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)










