Prayagraj News: युवा साहित्यकार आदर्श पाण्डेय को महादेवी वर्मा साहित्य सेवा सम्मान-2026 से किया गया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us

Prayagraj News: युवा साहित्यकार आदर्श पाण्डेय को महादेवी वर्मा साहित्य सेवा सम्मान-2026 से किया गया सम्मानित

प्रयागराज। युवा साहित्यकार आदर्श पांडेय को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए महादेवी वर्मा साहित्य सेवा सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 45वें राष्ट्रीय संचेतना महोत्सव के अवसर पर 15 मार्च 2026 को ज्वाला देवी बालिका इंटर कॉलेज, प्रयागराज में आयोजित समारोह में जगदीश साहित्य संस्थान, प्रयागराज द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर देशभर से आए साहित्यकारों और कवियों की उपस्थिति में आदर्श पांडेय की साहित्यिक साधना और रचनात्मक योगदान की सराहना की गई। यह सम्मान उन्हें साहित्य सेवा के प्रति उनके समर्पण और निरंतर सृजनशीलता के लिए प्रदान किया गया।

आदर्श पांडेय की रचनाएँ विभिन्न साहित्यिक मंचों, पुस्तकों और समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग साहित्यिक संस्थानों द्वारा साहित्य गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में हिंदी-उर्दू अदबी संगम द्वारा आधुनिक जगत के अनमोल रत्न सम्मान से भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

वर्तमान में आदर्श पांडेय हिंदी-उर्दू साहित्य की सेवा में सक्रिय हैं और अपनी साहित्यिक साधना को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। सम्मान प्राप्त होने पर उन्होंने सभी शुभचिंतकों, साहित्यकारों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और आगे भी वे साहित्य के क्षेत्र में समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!