Jaunpur News: डीएम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर बंधे हुए कपड़े हटवाये

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: डीएम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर बंधे हुए कपड़े हटवाये

जौनपुर। जिलाधिकारी द्वारा मा. उच्च न्यायालय में पारित वाद में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने हेतु प्रातः ही प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया गया था। इसी दौरान दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि किसी विशेष राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय संविधान के जनक, शिल्पकार, कानूनविद्, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, सामाजिक समरता के जननायक, भारतीय संविधान के ड्राफ्ट समिति के चेयरमैन, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर अपना एकाधिकार मानते हुए कपड़े से बाँधकर चले गए। प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा उक्त कपड़े को हटवा दिया गया। नगर पालिका परिषद एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों से समन्वय और सकारात्मक संवाद किया गया और शेष कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लिया जा रहा है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!