शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में उत्साह और उमंग के साथ भारतीय संस्कृति के प्रमुख पर्व होली के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आयोजित किया। शानवी जायसवाल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण की झांकी, महिला सदस्यों का ग्रुप डांस, पारंपरिक फूलों को होली, गीत संगीत रहा। मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसके विजेता राज साहू रहे।
संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने बताया कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है और सभी लोग मतभेद भुलाकर एक—दूसरे को गुलाल लगाकार एकता का सुखद संदेश दें। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों एवं समाज के अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश का संदेश दिया।
इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष क्रमशः कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, डा. संदीप पांडेय, डा. दिलीप सिंह, डा. आशुतोष जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सदस्य क्रमशः अजयनाथ जायसवाल, संतोष मेडिकल, सर्वेश जायसवाल, हफीज शाह, रंजीत सिंह, अजय गुप्ता, राज साहू, रजत जायसवाल, कोषाध्यक्ष ताहिर क़ादरी, श्रेष सेठ, इंद्रजीत मौर्य, विशाल तिवारी, शिवेंद्र सेठ, सौरभ आर्या, आजाद सिंह मौर्या, डॉ दिव्यम विश्वकर्मा, रतन सिकरी, डा. प्रदीप विश्वकर्मा, जेसीरेट सदस्य चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, सोनी जायसवाल, अनीता सोनी, स्वर्णिमा जायसवाल, नीतू गुप्ता, वंदना गुप्ता, किरण सेठ, कंचन पांडेय, अर्चना सिंह, प्रीति जायसवाल, निवर्तमान चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल, ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर श्रुति साहू, सीमा अग्रहरि, रविंदर कौर, अंजू गुप्ता, नीतू सिंह, जूही बरनवाल, सचिव सुधा जायसवाल, रेणुका सोनी, सिमरन तिवारी, हर्षिता मौर्या, निराला मौर्या, डा. प्रज्ञा विश्वकर्मा, मेनका सिकरी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक डा. विकास यादव, सौरभ बरनवाल, संदीप वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल व प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)







