Jaunpur News: नेशनल पीएनजी ड्राइव को लेकर डीएम ने की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नेशनल पीएनजी० ड्राइव-2.0 के सम्बन्ध में बैठक की गयी जहां सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०) ने बताया कि जनपद में पी०एन०जी० कनेक्शन धारकों की संख्या-7242 किन्तु उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या-3800, कनेक्शन निर्गत होने के बावजूद उपयोग न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या-3442 हैं।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आई०ओ०सी० के जनपदीय अधिकारी एल०पी०जी० एवं जिलापूर्ति अधिकारी को यह निर्देशित किया कि पी०एन०जी० कनेक्शन होने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनके गैस सिलेण्डर के माध्यम से एल०पी०जी० रिफिंग पर तत्कालिक रूप रोक लगा दी जाय जिससे वे पी०एन०जी० कनेक्शन उपयोग में लाये।

बैठक में उपस्थित सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०) को यह निर्देश दिये गये कि पी०एन०जी० व्यवस्थापन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि पी०एन०जी० के प्रचार-प्रसार हेतु गॉव एवं कस्बो में कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक उपयोग हेतु प्रेरित करना करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०), जिलापूर्ति अधिकारी, असिस्टेंट मैनेजर (आई०ओ०सी०एल०) एल०पी०जी० सेल्स, समस्त अधिशासी अधिकारी, सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!