पीड़ित तीन सप्ताह से लगा रहा विभाग का चक्कर
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दफ्फरपुर गांव दबंगो पडोसियों ने एक घर का बिजली का कनेक्शन काट दिया और मारने की धमकी दी है जिसके बाद वह विभाग का चक्कर लगा रहा है लेकिन अधिकारी कनेक्शन जोड़ने के लिए तैयार नहीं है जिससे गांव में तनाव बना हुआ है। बता दें कि दफ्फरपुर गांव में संतोष यादव पुत्र स्व: रामधनी के घर का बिजली कनेक्शन दबंग पड़ोसियों ने विगत 3 हफ्ते पहले काट दिया था। उसके बाद पीड़ित ने संतोष ने विद्युत विभाग अवर अभियंता, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कनेक्शन जुड़वाने की मांग किया। 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया जबकि शिकायत पत्रों के जबाव में यह दिखा दिया है कि कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
उधर पीड़ित विद्युत विभाग का चक्कर लगा रहा है जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने कहा कि अगर हमारा कनेक्शन नहीं जोड़ा। हम मुख्यमंत्री के दरबार में अपनी समस्या रखेंगे। विभाग के सभी अधिकारियों को एक बार नहीं, बल्कि 5 बार जोडने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी भी शिकायत शासन से करेंगे। पीड़ित ने कहा कि जब हम कनेक्शन जोड़ने का प्रयास करते हैं तो दबंग लोग उन्हें लाठी डंडा लेकर मरने को तैयार हो जाते हैं।
.jpg)






