Jaunpur News: डीएम ने ली युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  डीएम ने ली युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने बैंकवार योजना की प्रगति की गहन समीक्षा किया जहां पाया कि कई बैंक शाखाओं में आवेदनों के निस्तारण एवं स्वीकृति की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा स्वीकृति की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा तकनीकी कारणों से होने वाले निरस्त (रिजेक्शन) मामलों में पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिन बैंक शाखाओं में सर्वाधिक आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं या प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ उठा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है, अतः इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अंत में जिलाधिकारी ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम अभय श्रीवास्तव, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!