Jaunpur News: साहब, मामले की सूचना देने के बाद भी सर्की पुलिस नहीं की कार्यवाही

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: साहब, मामले की सूचना देने के बाद भी सर्की पुलिस नहीं की कार्यवाही

  • खेत में सरसो बीनने के दौरान दलित महिला से साथ हुई अभद्रता

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव के दलित महिला के साथ उस समय अभद्रता व मारपीट की गई जब महिला खेत में सरसों बिन रही थी। पीड़िता जलसा पत्नी प्रकाश ने थाना प्रभारी को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

तहरीर के अनुसार महिला गांव के तारिक के खेत में सरसों बीन रही थी। इसी दौरान गांव का ही असरफ वहां पहुंच गया और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने महिला की कमर पकड़कर खड़ंजे पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

शोर सुनकर मौके पर पहुंची गांव की अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव किया लेकिन आरोपित ने उन्हें भी गाली गलौज देते हुए भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन पुलिस चौकी पर दी गई परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया कि उक्त के यहां पिछले चार साल से मजदूरी की। बीच में तबियत खराब होने मजदूरी छोड़ दी। उक्त द्वारा बार—बार बंधुआ मजदूरी करने का दबाव बना रहा था। इंकार किया तो चिढ़कर ऐसा कृत्य किया। वहीं पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!