खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मानीकलां में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा विराट शोभायात्रा का आयोजन हुआ जो मानीकलां के बजरंग नगर हनुमान मन्दिर से शाम 4 बजे से निकलकर पूरी बाजार होते हुए मेन रोड और गलियों में भ्रमण किया। सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम चन्द्र की आरती हुई जिसके बाद शोभायात्रा आगे नगर में भ्रमण के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में शिवा जी, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, प्रभु श्रीराम, हनुमान समेत आदि झाकियां निकाली गई थीं जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। शोभायात्रा के दौरान डी.जे. की मधुर ध्वनि में भक्ति गीत बज रहे थे तो वहीं श्रद्धालु गीतों पर थिरक रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा क्षेत्र भक्ति भाव में डूब गया हो। अंत में उसी स्थान पर आ कर यात्रा का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्रनाथ मिश्रा, दूधनाथ यादव, सोनू बिन्द, भास्कर तिवारी, रामावतार, राजू बिन्द, विजय कश्यप, गोरखनाथ प्रजापति, राकेश गुप्ता, मोहित बिन्द, विनीता मौर्या, मंजय गुप्ता, रवि बरनवाल, हृदय गौड़, अमित तिवारी, क्षितिज तिवारी, राजकुमार बिंद, रामसूरत बिंद, राजू विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रही।
.jpg)









