Jaunpur News: नवोदय प्रवेश परिक्षा उत्तीर्ण करने वाले परिक्षार्थी को किया गया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नवोदय प्रवेश परिक्षा उत्तीर्ण करने वाले परिक्षार्थी को किया गया सम्मानित


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद में गौरीशंकर मंदिर के पास स्थित नवोदय कोचिंग क्लासेस में नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में 19 रैंक हासिल करने वाले लकी सोनी पुत्र प्रिंस सोनी को सम्मानित करके पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण चौबे ने लकी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बधाई दिये तथा स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्वेत तिवारी एवं संचालन कोचिंग संचालक अंकुश तिवारी ने किया। अंत में लकी सोनी ने आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि हमारी सफलता का श्रेय हमारे शिक्षक एवं हमारे माता-पिता को जाता है। इस अवसर पर मयंक तिवारी, संरक्षक हरिओम तिवारी सहित विद्यार्थियों के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!