Jaunpur News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी खेतासराय मण्डल के खेतासराय-दीदरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित शक्ति मैरेज हाल में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छह सत्रों में आयोजित हुआ जहां रात्रि विश्राम सहित संस्कारात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को भी शामिल किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने पर बल दिया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता विकास, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ वैचारिक दृष्टिकोण को भी सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, रामसूरत बिन्द, जगदंबा पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, सोनू बिन्द, राविन्स गुप्ता, मुकेश प्रजापति, हरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!