Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग से तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग से तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा निवासी एक बुजुर्ग सिद्दीकपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार को दवा लेने गया था। वापस ऑटो से घर आते समय रास्ते में सड़क हादसा हो गया जिसमें गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग में उपचार के दौरान दम दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी गुलाब साहू 70 वर्ष दवा लेने के लिए सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल कॉलेज दवा लेने गए थे जहाँ से दवा लेने के बाद वापस ऑटो से घर लौट रहे थे। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा समीप एक तेज़ रफ्तार कार की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें उक्त बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर कोहराम मच गया। उधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!