मामला भूमि विवाद में परिवार की पिटाई का
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी ऋषिकेश मिश्रा द्वारा जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी रेंज को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। पीड़ित का कहना है कि वर्तमान में वे रोजी-रोटी के सिलसिले में अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। बीते 10 मार्च को गांव में उनके घर पर गौरीशंकर, धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्र सरजू प्रसाद मिश्रा, आदित्य व अभय मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा, मीरा मिश्रा पत्नी गौरीशंकर मिश्रा तथा संजय मिश्रा पुत्र ब्रह्मजीत मिश्रा ने एकजुट होकर हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट किया। साथ ही गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है। मामले में कार्रवाई करते हुए डीआईजी वाराणसी ने एसएसपी जौनपुर को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
.jpg)






