Jaunpur News: भुगतान न मिलने से ठेकेदार ने दिया धरना

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भुगतान न मिलने से ठेकेदार ने दिया धरना


ईओ पर कमीशन मांगने का आरोप

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में कराए गए ऑफिस कार्य का भुगतान न मिलने से आक्रोशित ठेकेदार रमेश गुप्ता अधिशासी अधिकारी (ईओ) कार्यालय के सामने शुक्रवार की सुबह धरने पर बैठ गये। उनका आरोप है कि पिछले एक वर्ष से बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है और भुगतान के बदले 25 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है जिससे हड़कम्प मच गया।

धरने पर बैठे रमेश गुप्ता जौनपुर शहर के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने लिपिक कार्यालय एवं चेयरमैन कार्यालय के सुंदरीकरण का कार्य कराया था। इस कार्य के लिए लगभग 5 लाख रुपये का टेंडर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि कार्य पूर्ण होने के बाद अधिकांश भुगतान कर दिया गया लेकिन अब भी करीब एक लाख रुपये बकाया है जिसे देने में जान—बूझकर देरी की जा रही है।

रमेश गुप्ता का कहना है कि जब भी वह अपने बकाया भुगतान के लिए कार्यालय जाते हैं तो उन्हें टालमटोल किया जाता है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी द्वारा भुगतान के बदले 25 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है जो पूरी तरह अनुचित और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनका पूरा भुगतान नहीं हो जाता, तब तक वह धरना जारी रखेंगे।

धरने के कारण अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी है और मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग किया है। धरने पर बैठे रमेश गुप्ता ने प्रशासन से शीघ्र बकाया भुगतान दिलाने की मांग किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा।

वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या ने बताया कि बैठक थी। मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो दो-चार दिन में भुगतान हो जाएगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!