50 लाख 87 हजार रूपये की मिली स्वीकृति: जगदीश नारायण
29 अक्टूबर 2025 को विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से अब राजेपुर त्रिमुहानी रामेश्वर घाट से विजयीपुर घाट के बीच गोमती नदी पर पीपा पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए 50 लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है।
विधायक जी ने अपने कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 29 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस पीपा पुल के निर्माण के लिए मांग की गयी थी। पत्र में उल्लेख किया था कि पुल न होने के कारण हजारों लोग रोजाना नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं जिससे हादसे का डर बना रहता है।
मुख्यमंत्री ने विधायक जी के इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही उक्त पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के सुखराम बिंद, ग्राम प्रधान जयहिंद यादव, पप्पू सिंह, शैलेश तिवारी, दिनेश यादव फौजी, सुरेंद्र प्रताप यादव, ओम प्रकाश मिश्र का कहना है कि यह पुल न सिर्फ आवागमन को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान भी होगा।
.jpg)







