Jaunpur News: अटल आवासीय विद्यालय के लिये हुई प्रवेश परीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अटल आवासीय विद्यालय के लिये हुई प्रवेश परीक्षा



बृजेश यादव

जौनपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा वाराणसी में कक्षा 6 व 9 में बच्चों के लिये प्रवेश परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित करवायी गयी। सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज में किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु कक्षा 6 में 96 एवं कक्षा 9 में 106 कुल 202 बच्चों द्वारा प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में रविवार को नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज में कुशलतापूर्वक एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित करवायी गयी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!