Jaunpur News: जेसीआई शाहगंज सिटी ने धूमधाम से मनाया 'रंग तरंग–होली मिलन समारोह'

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई शाहगंज सिटी ने धूमधाम से मनाया 'रंग तरंग–होली मिलन समारोह'


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने “रंग तरंग–होली मिलन समारोह 2026” का आयोजन उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते हुये आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम नारायण जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष जेसीआई शाहगंज सिटी) एवं विशिष्ट अतिथि रविकान्त जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष जेसीआई शाहगंज सिटी) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विवेक सोनी ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों को संगठन में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने वाला बताया।

कार्यक्रम का संयोजन अमृता जायसवाल एवं आशीष सोनी ने किया जबकि सचिव वारेंद्र जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान अग्रहरि ने किया।

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, होली गीतों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में रंगों और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी के सदस्य, पूर्व अध्यक्षगण, जेसीरेट्स तथा जूनियर जेसी टीम के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के इस उत्सव को यादगार बना दिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!