Jaunpur News: युवक को सकुशल बरामद करके कथित समाजसेवी विशाल के भाई राहुल समेत दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: युवक को सकुशल बरामद करके कथित समाजसेवी विशाल के भाई राहुल समेत दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

तीनों के पास से मोबाइल, नकदी व घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर बरामद

मुख्य अभियुक्त विशाल सिंह की तलाश जारी, साजिशकर्ता है विशाल

अमित शुक्ला

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को देर रात साढ़े नौ बजे नगर के गजराजगंज स्थिति एक रेस्टोरेन्ट से एक युवक के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल व नकदी बरामद किया है जबकि घटना में प्रयुक्त काली फॉर्च्यूनर को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सूचना पर शनिवार देर शाम को मधुपुर से रामपुर हरगिर जाने वाले मार्ग के पास कार्रवाई की गयी। पुलिस ने अपहृत युवक देवांश शुक्ला 24 वर्ष पुत्र प्रभात शुक्ला निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में कथित समाजसेवी विशाल सिंह के भाई राहुल सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम भसोट थाना पवारा, मयंक पाण्डेय पुत्र सत्य प्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम सरांवा थाना पवारा तथा सोमिल सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम कमालपुर थाना मुंगराबादशाहपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना मुंगराबादशाहपुर में धारा 140(1), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों के सम्बन्ध में न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से सफाई देने की बात कही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से रेडमी, वन प्लस, रियलमी और वीवो कम्पनी के मोबाइल के साथ कुल 510 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपहृत युवक देवांश शुक्ला को उसके बड़े पिता दीपक शुक्ला निवासी सरोखनपुर को सुपुर्द कर दिया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र (चौकी इंचार्ज सहतरिया), उपनिरीक्षक विद्यासागर, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल रामचन्द्र सिंह, कांस्टेबल पंकज मिश्रा, समरजीत पटेल, सन्दीप यादव द्वितीय व सत्येन्द्र साह शामिल रहे। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!