Jaunpur News: मानवाधिकार कार्यकर्ता ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री से की शिकायत

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। हफ्ता और महीना, शब्द सुनते ही लोगों के दिमाग में पुलिस की तस्वीर सामने आ जाती है, क्योंकि लोगों को मालूम है कि हर अवैध धंधे में क्षेत्रीय पुलिस की भी भूमिका अवश्य होती है। नगर कोतवाली से लगा हुआ हनुमान जी के मंदिर के सामने सड़क के दोनों पटरियों पर पानी पूरी, छोले भटूरे आदि के बहुत से ठेले और बीच में बहुत से ऑटो रिक्शों के कारण न केवल राहगीरों, बल्कि हनुमान मंदिर में दर्शन पूजा के लिए आये श्रद्धालों को काफी दिक्कतें होती हैं।

इस संबंध में मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं मिशन रिमूव करप्शन के संचालक वकार हुसैन ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर, पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री जी को शिकायत भेजी है। श्री हुसैन ने लिखा है कि मामला नगर कोतवाली के पास हनुमान जी का मंदिर है जहां पूजा एवं दर्शन करने वालों की काफी संख्या होती है जिन में अधिकांश महिलाएं होती हैं। मन्दिर के सामने सड़क की दोनों पटरियों पर पानी पूरी, छोले भटूरे आदि के बहुत से ठेले और बीच में बहुत से ऑटो रिक्शों की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें होती है।

लोगों ने बताया कि ठेला वालों और ऑटो रिक्शा वालों के बीच ठिठोलेबाजी, छेड़खानी, गली—गलौज अक्सर हुआ करती है। कभी कभी ठेले वाले प्याज और लहसुन आदि के छिलके उछालते हैं जो दर्शन के लिए आई महिलाओं के ऊपर भी गिर जाते हैं। श्री हुसैन ने लिखा कि कोई भी शरारती तत्व इसे हिंसक और सांप्रदायिक रूप दे सकता है जो विनाश करी भी हो सकता है।

उन्होंने लिखा है कि नगर पालिका के एक व्यक्ति ने बताया कि यह ठेले और मंदिर के सामने रिक्शों की भीड़ केवल कोतवाली पुलिस की कृपा से देखे जाते हैं। वकार हुसैन ने शीर्ष अधिकारियों से मंदिर के सामने लगे ठेलों और गाड़ियों को तत्काल हटवाने और उस क्षेत्र को साफ रखने की अपील किया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!