Jaunpur News: जिलाधिकारी ने यूपीएससी में चयन पर नायब तहसीलदार को किया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिलाधिकारी ने यूपीएससी में चयन पर नायब तहसीलदार को किया सम्मानित


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह, जो विगत कई वर्षों से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे थे, ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने बताया कि अतुल सिंह कई बार असफल होने के बावजूद निरंतर प्रयास करते रहे और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुए। आज उनके परिश्रम का परिणाम सामने आया है और उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित होकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

इस मौके पर अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की व्यस्त नौकरी के बावजूद जिलाधिकारी के प्रोत्साहन से उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिली। राजस्व विभाग में कार्य करते हुए भी सेवा भावना के साथ अध्ययन जारी रखना संभव हुआ जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की ओर से अतुल जी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही आशा व्यक्त किया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में भी उत्कृष्ट कार्य कर देश एवं समाज की सेवा करेंगे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!