Jaunpur News: नर्स ने लगाया नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप

Aap Ki Ummid
follow us

विपिन तिवारी

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चोरसंड की एक महिला नर्स ने एक नर्स के पति पर नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया और अपने परिजनों को घटना की जानकारी फोन से दी। घटना बीते 27 फरवरी की बताई जा रही है जब एक महिला नर्स ड्यूटी के बाद नहा रही थी तभी अस्पताल में तैनात एक महिला नर्स के पति उसका वीडियो बनाने लगे जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। सूचना पर शुक्रवार को महिला नर्स के परिजन अस्पताल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किये। पीड़ित स्टॉप नर्स का आरोप है कि सीएचसी प्रभारी की शह पर ही आरोपी ने वीडियो बनाया है। वहीं प्रभारी आरोपी युवक का पक्ष ले रहे हैं। काफी देर जद्दोजहद के बाद अधीक्षक के समझाने पर पीड़ित नर्स के परिजन शांत हुए और लिखित शिकायत देने की बात कही। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों के अनुसार चिकित्साधीक्षक का कार्यकाल इसके पहले भी विवादित रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया किघटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads






#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!