शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शकुन्तला सेंट्रल एकेडमी अंबेडकर तिराहा में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर निदेशक अवनीश शुक्ला ने सभी विजेता टीम का उत्साहवर्धन करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्या रानी तिवारी ने सभी विजेता को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया।
साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। उपप्रधानाचार्य अंजना श्रीवास्तव ने सभी विजेता टीम के कप्तान के कुशल नेतृत्व एवं अपनी टीम के अच्छे मार्गदर्शन की सराहना किया। इस अवसर पर अध्यापक अशोक शुक्ला, किशन यादव, दयाशंकर पाल, रविशंकर मौर्य, अंजली सिंह, माधुरी सिंह, सोनी श्रीवास्तव सहित सभी अध्यापकग़ण उपस्थित थे।
.jpg)







