Jaunpur News: अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मनाया होली मिलन समारोह

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने मनाया होली मिलन समारोह

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की जनपद इकाई द्वारा बीती रात होली मिलन समारोह किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज अग्रहरि जिलाध्यक्ष अग्रहरि समाज एवं विशिष्ट अतिथि जायसवाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष श्याम चंद गुप्ता ने किया। अबीर-गुलाल, फूल की होली खेल करके एवं आपस में गले मिलकर होली का आनंद लिया। छवि अग्रहरि द्वारा होली गीत पर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने वैश्य परिवार को जोड़ने की अपील किया कि हमारा समाज सबसे बड़ा है। बस आपस में भाईचारा रखने की जरूरत है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद बैंकर, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, हेमंत जायसवाल, ध्रुव गुप्ता, यशवंत साहू, अश्वनी जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, धीरज साहू, विजय लोहा, रविंद्र अग्रहरि, सत्येंद्र अग्रहरि, सुशील अग्रहरी, नित्यानंद, अवधेश, गीतांजलि अध्यक्ष नीरज शाह, पत्रकार संजय अस्थाना, हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, राजेश बच्चा, संतोष साहू, राजेश जायसवाल, संदीप जयसवाल, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल, जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति, संतोष अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!