Jaunpur News: मडियाहूं में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मडियाहूं में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना मोहल्ले में होली के दिन युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित जय प्रकाश कन्नौजिया निवासी मिश्राना ने आरोप लगाया कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के सामने अन्य युवकों के साथ होली खेल रहा था। उसी दौरान प्रदुम्म सेठ, राहुल सेठ और उनका एक साथी कार से वहां से गुजर रहे थे। बच्चों द्वारा कार पर रंग डालने के बाद आरोपी कार से उतर आए और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जयप्रकाश के साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को बचाया। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!