Jaunpur News: रिश्तेदारी में आये युवक पर लाठी-डण्डों से हमला, चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

 सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव में रिश्तेदारी में आए युवक पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक घायल हो गया जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

मामले में थाने पर तहरीर देते हुए गांव निवासी कल्लू बिंद ने बताया कि उनका नाती अंकित कुमार निवासी अर्गूपुर (शाहगंज) उनके घर ईशापुर आया हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों से किसी छोटी-सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद स्थानीय निवासी अवनीश पुत्र राजेश, अमित पुत्र तीरथ, शिवम पुत्र शिव प्रसाद तथा अखिलेश पुत्र इंद्रप्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए अंकित कुमार पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार हमले में अंकित कुमार को गंभीर चोटें आईं। साथ ही हमलावरों ने मौके पर खड़ी प्रार्थी की मोटरसाइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!