शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सद्भावना क्लब के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम यादव ब्लॉक प्रमुख करंजाकला तथा विशिष्ट अतिथि कंचन पांडेय चौकी प्रभारी शकरमंडी रहीं। मुख्य अतिथि पूनम यादव ने कहा कि महिलाओं की समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है और महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को आगे आकर कार्य करना चाहिए।
इस दौरान रागनी मौर्या अवर अभियंता नगर पालिका परिषद जौनपुर, ममता मौर्या सभासद हरखपुर सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर्स ने किया जबकि कार्यक्रम की संयोजक आदर्श वर्मा रहीं।
इस अवसर पर रेनू बैंकर्स, शशिकला साहू, गुंजा त्रिपाठी अस्मा ज़हरा, मर्ज़ीया ज़हरा निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रजा खान, श्रवण साहू, डॉ. एम.पी., हफीज शाह बरनवाल, आशीष गुप्ता, सचिव हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, विजय अग्रवाल, अखिलेश अग्रहरि, जियाराम साहू, सोनू कादरी, अभिनंदन त्रिपाठी, असगर मेंहदी खान, शाहबाज़ खान, डॉ नागेंद्र यादव, चंद्रेश मौर्या एडवोकेट, रविकांत जायसवाल, अमित निगम, अंश मौर्या, आर्यन मौर्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आदर्श वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)







