अतुल जायसवाल
रामनगर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित सराय विक्रम सुखलाल गंज में ग्रामजीवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली उन महिलाओं और किशोरियों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने हिम्मत और मेहनत के बल पर समाज और क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। ग्रामजीवी फाउंडेशन द्वारा जनपद में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आय वृद्धि, स्वरोजगार, मानवाधिकार आदि मुद्दों पर कार्य कर रही 60 महिला नेतृत्वकर्ताओं को ग्रास रूट शीरोज सम्मान से नवाजा गया और उनके कार्यों के विषय में सबको बताया गया। इस अवसर पर बरसठी थाने के मिशन शक्ति यूनिट से अंकिता कुमारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहित क्षेत्रीय पञ्चायत और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.jpg)







