Jaunpur News: होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब


हिन्दू त्योहारों में होली का प्रमुख स्थान है: विनोद

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा सबेली में भोलानाथ मिश्र राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय चाणक्य मंच के निज आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। क्षेत्रीय लोक गीत गायक गिरीश मिश्र, विष्णु शंकर मिश्र, रामबोध, सुधीर त्रिपाठी व प्रभाकर शुक्ला ने होली, बेलवइया, चौताल, उलारा चैती, फगुआ आदि गीतों से समां बांध दिया। लोग झूमने पर मजबूर हो गये। कार्यक्रम में खूब फूल, गुलाल और अबीर उड़े। लोगों ने एक—दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि बसपा नेता विनोद मिश्र ने कहा, "हिंदू त्योहारों में होली का प्रमुख स्थान है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमारे पूर्वजों ने अपनी मधुर आवाज से होली गीतों को संजोकर रखा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, डा० अर्चना शुक्ला, ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र सोनी, पिंटू शुक्ला, हरिकेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!