Jaunpur News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन


बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय चकताली में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया जहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां सराही गईं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रधानाचार्य उषा सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अंत में कचगांव नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज खान ने 5000 पुरस्कार के रूप में दिया। 

वहीं एआरपी धर्मेंद्र चौबे ने कहा कि खेल से बच्चे का मानसिक और शाररिक विकास होता है। प्रधानाध्यापक उषा सिंह ने उपस्थित अधयापक को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिनीध सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, निशा सिंह, उदय प्रताप यादव, अवधेश यादव, प्रियंका सिंह, निरुपमा सिंह, रोली अस्थाना, पूनम राव, संतोष यादव, आशीष यादव, रंजना तिवारी, रूमप सिंह, आरती, शिवानी, प्रीति, काजल, प्रधान सर्विंद यादव, रीता देवी, रेखा यादव, अनिल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय चकताली की सहायक अध्यापिका रंजना तिवारी एवं प्रधानाध्यापिका डॉ. उषा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!