Jaunpur News: अगलगी की घटना से बचाव के लिये नगर पालिका ने किया सुनहरा प्रयास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अगलगी की घटना से बचाव के लिये नगर पालिका ने किया सुनहरा प्रयास


अग्निशमन टैंकर का पालिकाध्यक्ष एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया लोकार्पण

अमित शुक्ला

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर में आए दिन हो रहे आग लगी घटना पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गयी जिसके क्रम में पालिका परिषद द्वारा एक अग्निशमन टैंकर क्रय किया गया। उसका लोकार्पण शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मछलीशहर कुमार सौरभ द्वारा संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर किया गया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि नगर क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सतहरिया स्थित फायर ब्रिगेड को बुलाने और उसके आने तक लोगों का काफी नुकसान हो जाता था। इसके लिए पालिका परिषद द्वारा एक अच्छी पहल करके अग्निशमन टैंकर क्रय किया गया है जो सूचना मिलते ही तत्काल अगलगी की घटनाओं पर नियंत्रित करेगा जिससे लोगों के होने वाले जानमाल के नुकसान में कमी आएगी।

वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने कहा कि नगरवासियों की आवश्यकता के अनुरूप नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर नित नए-नए कार्य करके एक आदर्श नगर पालिका बनने की ओर अग्रसर है। मेरा यह सौभाग्य है कि पिछले एक वर्षों से अधिक समय से मैं भी जन सहयोग के कार्य वाली इस नगर पालिका में समय-समय पर उपस्थित हो रहा हूं।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक शिव प्रताप, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, सुनील भारती डिप्टी कलेक्टर, ओम प्रकाश अवर अभियन्ता जल, रामानुज शुक्ला राजस्व निरीक्षक सहित नगर की विभिन्न वार्डों के सभासदगण, स्थानीय नगरवासी, व्यापारीगण एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!