शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी अंबेडकर तिराहा के प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे जो जमालापुर के निवासी थे, का मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उसी को लेकर विद्यालय में शोकसभा हुई जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में निदेशक अवनीश शुक्ल सहित सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे। बता दें कि स्व. दुबे विद्यालय में 15 वर्ष से प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने सेवा काल में विद्यालय का मार्गदर्शन बहुत ही अच्छे तरीके से किया। आपकी छत्रछाया में विद्यालय सदैव आगे बढ़ता रहा। आपका अभाव विद्यालय को हमेशा महसूस होती रहेगी।
.jpg)







