Jaunpur News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों व सेविकाओं को किया गया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों व सेविकाओं को किया गया जागरूक



विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध डा. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को सेवा अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया और उन्हें सेवा धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र कुमार ने किया जिन्हों राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में जानकारी देते हुये कि सेवा भाव सबसे बड़ा धर्म है। लोगों को जरूरतमंदों की सेवा करना चाहिए। हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। समय-समय पर गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलायें। जैसे मौसमी बीमारियां हो या मतदाता जागरूकता अभियान, सभी में लोगों को समय-समय पर जागरुक करते रहें।

उन्होंने शिविर के माध्यम से छात्र स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को जागरूक किया और उन्हें देश के विकास मे समय-समय पर भाग लेने का जोर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राकेश कुमार, सरवन कुमार, आनंद मौर्य, धनमान चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

adsads

ads



ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!