सरायख्वाजा के हमजापुर में हुई घटना, मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में एक दर्जन दबंगों ने लाठी डंडा लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। उधर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार उक्त निवासी सालिक राम यादव की घर के सामने बास की कोठी है और उसी को दबंग लोग जबरिया काट रहे थे। इस दौरान जब सालिगराम का पुत्र योगेंद्र यादव मना करने लगा। इसके बाद गुस्सा आए हुए करीब एक दर्जन लोग लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर आदि लेकर गाली देते हुए सालिक राम के परिवार पर हमला कर दिये। मारने पीटने लगे जो ईंट—पत्थर से भी मारे। हमले में रविंद्र यादव, सालिक राम, शकुंतला, योगेंद्र, आदित्य, स्मिता, नागेंद्र, पवन गंभीर रूप से घायल हुये।
आस—पास के लोगों ने दौड़कर बीच—बचाव किया। दबंग पीड़ित को जान मारने की धमकी देते हुए वापस लौट गये। मारने—पीटने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। उधर पीड़ित योगेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
.jpg)






