Jaunpur News: नवोदय में गूंजा मदर्स प्राइड का नाम, अंश एवं नैंसी ने रचा सफलता का इतिहास

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: नवोदय में गूंजा मदर्स प्राइड का नाम, अंश एवं नैंसी ने रचा सफलता का इतिहास

धर्मेन्द्र कुमार

रामनगर, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के औरा यादवनगर स्थित दि मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और खुशी का विषय बन गया है। विद्यालय के दो मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के प्रवेश हेतु चयनित होकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी अंश पटेल पुत्र राजेश्वर पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर रैंक 11 प्राप्त की। वहीं गंधौना निवासी नैंसी पटेल पुत्री रोशन पटेल ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए ऑल ओवर रैंक 48 हासिल की। दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय के संस्थापक अमर बहादुर गौतम, प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत ही नहीं, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है। विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना भी है।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के योगदान को भी सराहते हुये कहा कि बच्चों की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी इसी प्रकार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि ये दोनों विद्यार्थी आने वाले समय में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।



संदेश

"सपने वही सच होते हैं जिनके पीछे मेहनत, लगन और अटूट विश्वास होता है। अंश और नैंसी इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।"




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!