Jaunpur News: टीआई ने चलाया अभियान, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: टीआई ने चलाया अभियान, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक


अजय पाण्डेय/बीके सिंह

जौनपुर। नगर के टीडी कालेज की छात्राओं ने शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। यातायात प्रभारी मनोज पांडेय के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर के टीडी कॉलेज में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना था। 

अभियान के दौरान टीआई मनोज पांडेय ने कॉलेज के सभी छात्रों को हेलमेट पहनने के महत्व और सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला। इस पहल में टीडी कॉलेज की छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी किया। उन्होंने गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा के संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शकों तक पहुंचाया जिससे जागरूकता अभियान को और बल मिला। इस अवसर पर तमाम शिक्षक, छात्राएं, यातायात विभाग से सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!