Jaunpur News: विधवा की लगायी गुहार

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: विधवा की लगायी गुहार

 

साहब, वर्षों से बन्द पड़े घर का खुलवाया जाय ताला

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी ग्राम की विधवा महिला सरिता देवराज पाल सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपी। साथ ही बतायी कि देवर लाल बहादुर समेत आदि लोग लगभग एक वर्ष पूर्व एक राय होकर घर में घुसकर गाली—गलौज देते हुये मारे-पीटे। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई, मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के मृत्यु के बाद से ही उक्त लोगों द्वारा परेशान किया जाता है। वे अपने पति की दूसरी पत्नी है। घर में रहने नहीं दिया जा रहा है। पिछले एक वर्ष से उक्त लोगों द्वारा ताला लगाकर घर को बंद कर दिया गया है जिसे खुलवाते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को उठाई।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!