Jaunpur News: अनियंत्रित आर्टिका कार पलटी, एक घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अनियंत्रित आर्टिका कार पलटी, एक घायल


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर-भगासा मार्ग पर सेवई नाले के पास एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना रविवार मध्य रात्रि की है। हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही अन्य सवार मौके से खिसक गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सुइथाकला भेजा गया। 

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि बाद में पहुंचे परिजन उसे अपने साथ अन्यत्र इलाज के लिए ले गए। जानकारी के अनुसार बघरवारा गांव निवासी भारत बिंद की आर्टिका कार से चार लोग कहीं से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे रामनगर से वापस आ रहे थे। वाहन मालिक का पुत्र अरुण कार चला रहा था। इसी दौरान सेवईं नाले के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बासूपुर गांव निवासी चौथी राम (52) पुत्र स्व. कुबेर गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि अन्य सवारों को हल्की चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!