Jaunpur News: बड़ागांव में गो कथा आयोजित, भक्तों में दिख रहा जबर्दस्त उत्साह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बड़ागांव में गो कथा आयोजित, भक्तों में दिख रहा जबर्दस्त उत्साह


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में रामनवमी पर गो कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। बिट्टू किन्नर ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक एवं धार्मिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौवत्स अश्वनी जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है जिसे सुनने के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में राजीव सिंह, डब्लू पप्पू प्रधान बड़ौना, रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, उमेश चंद, रमेश चन्द्र हलवाई, पुजारी नेमचन्द, अजय सिंह, सोनू, आरोही किन्नर, सानू पाण्डेय, गगन यादव सहित ग्रामवासियों का सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील किया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!