Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, तरह—तरह की चर्चाएं

Aap Ki Ummid
follow us

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मनीषा (25) पत्नी प्रदीप को दौरे की बीमारी थी। गुरुवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया लेकिन राहत न मिलने पर परिजन उसे बदलापुर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का मायका सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र स्थित पड़ेला गांव में है। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता का मायके के एक युवक के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने दोनों को साथ में पकड़ लिया था जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आपसी सुलह-समझौता कराया गया था। इस जानकारी के बाद पति प्रदीप भी मुम्बई से घर लौट आया था। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!