प्रिय अभिभावक
राम नवमी एवं नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
आप सभी को यह सूचित करने में हमें हर्ष एवं गर्व की अनुभूति हो रही हैं कि आप के धन एवं आप के बच्चों के कीमती समय को बचाने के लिए जनपद के प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट (आकाश) के साथ मिलकर नीलदीप अकादमी के पास सोनानंदन परिसर में JEE/NEET कोचिंग का शुभारंभ किया जायेगा जिससे कोचिंग के मद में आप द्वारा खर्च किए जाने वाली राशि में लगभग 50 प्रतिशत की बचत होगी तथा स्कूल समय के बाद कोचिंग का समय इस प्रकार समायोजित किया गया है कि शाम से रात तक का पूरा समय आप के बच्चों को स्वयं अध्ययन हेतु मिल सके।
इस विषय में हम विस्तार से आप से चर्चा करने के लिए एक सेमिनार दिनांक 28 मार्च 2026 दिन शनिवार प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य हैं। हम निरंतर प्रयास कर रहे है कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा बजट में दी जाए। इस विषय में विगत वर्षो में महानगरों में दी जाने वाली AI एवं रोबोटिक शिक्षा हेतु आधुनिक लैब अपने विद्यालय में स्थापित की है।
अपने विद्यालय में शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और मिल का पत्थर स्थापित करने के प्रयास की दिशा में इस वर्ष से कक्षा आठ तक की सभी कक्षाओं को स्मार्ट एवं डिजिटल किया जा रहा है। इससे बच्चों की सीखने की कला में गुणात्मक परिवर्तन आयेगा।
.jpg)

