Jaunpur News: चौरसिया समाज मड़ियाहूं ने किया होली मिलन समारोह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: चौरसिया समाज मड़ियाहूं ने किया होली मिलन समारोह


मड़ियाहूं, जौनपुर। चौरसिया समाज द्वारा 14वां होली मिलन समारोह श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में किया जहां लोगों ने अबीर—गुलाल तथा गले मिलकर एक—दूसरे को होली की बधाई दिया। लखनऊ से आये मुख्य अतिथि ऋषि चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज को एकता व भाईचारा एवं समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विनय चौरसिया नगर अध्यक्ष सुरियावां नगर पंचायत ने चौरसिया समाज के लोगों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर लोगों का सम्मान किया। साथ ही कहा कि चौरसिया समाज के सभी भाई बंधु एक परिवार है और सभी लोगों को एकजुट रहकर गरीब परिवार शादी विवाह व पढ़ाई में लोगों की मदद करनी चाहिए।

मड़ियाहूं विधायक डा. आरके पटेल ने समाज के लोगों को होली की बधाई देते हुये कहा कि चौरसिया समाज के पान व्यवसाय को कृषि का दर्जा दिलाने के लिए हमारे नेता अनुप्रिया पटेल द्वारा सदन में आवाज उठाकर चौरसिया समाज के लोगों को मदद करने का आश्वासन भी दिया है। डा. पवन चौरसिया ने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर पढ़ाई व शिक्षा की व्यवस्था करना चाहिए जिससे अपने समाज के बच्चे पढ़—लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर बनकर समाज को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रकाश चौरसिया ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट रहकर हमेशा साथ रहना चाहिए। समाज के सभी वर्गों का जहां भी जरूरत होगी, समाज के लोग एक—दूसरे के सहयोग में हमेशा एकजुट होकर खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर प्रवीण चौरसिया सुरियावां, रमेश चौरसिया रामपुर, जय प्रकाश चौरसिया रखवा, उमेश चौरसिया चौरी, जोखाराम चौरसिया, मोहन चौरसिया, रमाशंकर चौरसिया, मनोज चौरसिया उपाध्यक्ष, अरविंद चौरसिया सभासद, सुनील चौरसिया उपाध्यक्ष, दिलीप चौरसिया नगर अध्यक्ष, मुन्ना चौरसिया, चंदन चौरसिया, महेश चौरसिया, विनोद चौरसिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरज चौरसिया लोणारी मंडल अध्यक्ष और चौरसिया समाज के महामंत्री ने संयुक्त रूप से किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!