Jaunpur News: यादव महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यादव महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न


जमकर खेली गयी फूलों की होली, उड़े अबीर—गुलाल

राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर के तत्वावधान में स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के केशवपुर गांव स्थित एक होटल में डॉ राजपति यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित किया। श्रीकृष्ण वंदना आकाशवाणी कलाकार सुरेश यादव ने प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों को बैज, श्री कृष्ण पट्टिका, स्मृति चिन्ह व अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। स्वागत गीत सुरेश यादव एवं स्वागत भाषण संरक्षक पूर्व सीएमओ सोनभद्र डॉ राम अवध यादव ने किया।

मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है। होली का मुख्य उद्देश्य है कि सभी को मिल—जुलकर आपस में सौहार्द बनाए रखें जिससे समाज का भला हो सके। इस त्योहार के दिन दुश्मन को भी पुराने गिले शिकवे भुलाकर अबीर गुलाल लगाकर होली मनाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी लगाव के साथ भाईचारा बढ़ता है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लाल बिहारी यादव द्वारा प्रदेश में चयनित कार्यकारिणी का मनोनयन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र पाने वालों में जिलाध्यक्ष लालजी यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूर्व पीसीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ राजपति यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व एसडीएम राजाराम यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, गाजीपुर पूर्व प्राचार्य राम दत्त यादव को मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लाल बिहारी यादव द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। आकाशवाणी कलाकार सुरेश यादव ने फगुआ एवं होली गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयहिंद यादव, जियाराम यादव, महेंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, शिव सहाय यादव, सर्वेश यादव, बृजभूषण यादव, सुदर्शन यादव, तेज बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष लालजी यादव एवं मायाकांत यादव ने संयुक्त रूप से किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!