Jaunpur News: दो बाइक की आमने-सामने में टक्कर में पिता—पुत्र गम्भीर रूप से घायल

Aap Ki Ummid
follow us

जमुहाई—सिद्दीकपुर मार्ग पर चकमा गांव के पास की है घटना

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह चकवा गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से पिता—पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेज दिए और परिजनों को सूचना को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार करूई गांव निवासी राम सहाय कश्यप 55 वर्ष पुत्र स्व अटारु कश्यप, विशाल कश्यप 30 वर्ष पुत्र राम सहाय कश्यप घर से दुधौरा गांव शादी में बावर्ची का काम करने जा रहे थे। जमुहाई सिद्दीकपुर मार्ग पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार नशे में धूत बाइक सवार दो युवक सामने से टक्कर मार दिए जिसमें राम सहाय कश्यप की जीभ कट गई। उनके पुत्र विशाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से प्राइवेट कार से जिला अस्पताल भेज दिये और परिजनों को जानकारी दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। सूत्रों के अनुसार खेतासराय अब्बोपुर गांव निवासी राजदेव बिंद के लड़के की शादी की बारात लेकर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में रामचेट बिंद के घर आए थे। सुबह शादी का कार्यक्रम समाप्त होती बाइक से घर जा रहे थे।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!